पुत्री विवाह सहायता
(Daughter Marriage)
Total:- 235
इतने कैंडिडेट अब तक रजिस्टर कर चुके हैं
Total:- 323
अप्रिय घटना सहायता (Accidental Cases)
Total:- 88
एनसीटी (नेशनल कोऑपरेशन ट्रस्ट टीम) के बारे में
नेशनल कोऑपरेशन ट्रस्ट टीम (NCT) एक सामाजिक एवं जनकल्याणकारी संगठन है, जिसका उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना है। संस्था विशेष रूप से बेटियों के विवाह, आकस्मिक दुर्घटना सहायता तथा सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं के माध्यम से अपने सदस्यों के जीवन को सुरक्षित और सशक्त बनाने का कार्य करती है। एनसीटी पारदर्शिता, ईमानदारी और सेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक सदस्य को सम्मानजनक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन का लक्ष्य समाज में सहयोग, विश्वास और एकता की भावना को बढ़ावा देना तथा अधिक से अधिक लोगों को अपनी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। सदस्यता प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और डिजिटल माध्यम से संचालित की जाती है, जिससे प्रत्येक सदस्य आसानी से पंजीकरण कर अपनी सदस्यता का लाभ प्राप्त कर सके। एनसीटी का विश्वास है कि संगठित सहयोग ही एक मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध समाज की आधारशिला है।
सदस्यता जानकारी (Membership Information)
नेशनल कोऑपरेशन ट्रस्ट टीम (NCT) का उद्देश्य समाज के प्रत्येक सदस्य को सहयोग, सुरक्षा एवं सम्मान प्रदान करना है। संस्था द्वारा सदस्यता ग्रहण करने वाले पात्र सदस्यों को संस्था के नियमों एवं शर्तों के अनुसार विभिन्न सामाजिक सहायता योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है।
सदस्यता के मुख्य बिंदु
-
संस्था की सदस्यता हेतु ₹100 (एक सौ रुपये) का पंजीकरण शुल्क निर्धारित है।
-
प्रत्येक सदस्य को निर्धारित अवधि के अनुसार वार्षिक नवीनीकरण (Renewal) कराना आवश्यक होगा।
-
सदस्य द्वारा आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारी सत्य एवं प्रमाणित होनी चाहिए।
-
सदस्य को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध कराने होंगे।
-
सदस्य अपने आवेदन में एक नामांकित (Nominee) व्यक्ति का विवरण अवश्य दर्ज करेगा।
-
पंजीकरण पूर्ण होने एवं शुल्क जमा होने के पश्चात सदस्य को पंजीकरण संख्या (Registration ID) एवं डिजिटल पंजीकरण पर्ची (Registration Slip) प्रदान की जाएगी।
-
संस्था द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता केवल संस्था के नियमों एवं पात्रता के अनुसार ही उपलब्ध होगी।
-
संस्था को आवश्यक होने पर किसी भी आवेदन की जांच, सत्यापन अथवा अतिरिक्त दस्तावेज़ मांगने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।
सदस्य को मिलने वाले लाभ
-
✅ पुत्री विवाह सहायता योजना (नियम एवं पात्रता के अनुसार)
-
✅ दुर्घटना सहायता योजना (नियम एवं पात्रता के अनुसार)
-
✅ सुरक्षित डिजिटल सदस्यता रिकॉर्ड
-
✅ ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा
-
✅ पारदर्शी एवं व्यवस्थित सदस्य प्रबंधन
नोट: संस्था द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएँ एवं सहायता संस्था के प्रचलित नियमों, शर्तों एवं पात्रता मानकों के अनुसार ही प्रदान की जाएंगी।
NCT का सदस्य बनने के लिए रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म भरें।
Read All The "Term And Conditions" Carefully Before Fill The Form.
-
6 महीने की अवधि: सदस्यों की सदस्यता ६ महीने के बाद ही पूरी तरह मान्य (valid) होगी। उसके बाद ही आप पैसे प्राप्त करने के पात्र होंगे।
-
योगदान और लाभ: आप जितनी बार योगदान करेंगे, आपके द्वारा प्राप्त की जाने वाली राशि उतनी ही बढ़ती जाएगी।
-
योगदान राशि: योगदान की राशि ₹100 होगी, जिसे संगठन द्वारा तय किया जाएगा।
-
आपातकालीन स्थिति और नियम: संगठन के किसी भी सदस्य की मृत्यु या दुर्घटना होने पर, प्रत्येक सदस्य को योगदान राशि देना अनिवार्य होगा। यदि कोई सदस्य ऐसा नहीं करता है, तो उसकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी, जिसे फिर से री-रजिस्ट्रेशन (Re-registration) कराकर ही शुरू किया जा सकेगा।
-
भुगतान का आधार: देय राशि संगठन के कुल सदस्यों की संख्या पर निर्भर करेगी। उसी के अनुसार राशि का भुगतान किया जाएगा।
-
रजिस्ट्रेशन शुल्क: संगठन में शामिल होने के बाद, रजिस्ट्रेशन फीस किसी भी स्थिति में वापस (refund) नहीं की जाएगी।
-
सूचना का माध्यम: सभी प्रकार की जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।
-
नियमों का पालन: सभी सदस्य संगठन के नियमों और शर्तों का पालन करने के लिए बाध्य होंगे।
⚠️ महत्वपूर्ण निर्देश / Important Note:
-
रजिस्ट्रेशन फीस ₹100 अनिवार्य है: फॉर्म सबमिट करने से पहले ऊपर दिए गए QR Code को स्कैन करके ₹100 का भुगतान (Payment) जरूर करें।
-
स्क्रीनशॉट अपलोड करें: पेमेंट सफल (Success) होने के बाद उसका स्क्रीनशॉट (Screenshot) नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अपलोड करें।
-
UTR / Transaction ID भरें: अपने PhonePe, Google Pay या Paytm ऐप में जाकर 12 अंकों का UTR No. / Transaction IDदेखकर सही-सही टाइप करें।
गलत स्क्रीनशॉट या बिना पेमेंट के फॉर्म भरने पर आपका आवेदन (Registration) तुरंत रद्द (Reject) कर दिया जाएगा और आपका कार्ड नहीं बनेगा।
📜 संस्था के नियम एवं शर्तें (Terms & Conditions):
-
सहयोग की प्रक्रिया: NCT से जुड़े किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना या पुत्री विवाह के समय, संस्था के प्रत्येक सदस्य को संस्था द्वारा तय की गई सहयोग/दान राशि सीधे दिव्यांगत के बैंक में या नोमिनी के खाते में भेजना अनिवार्य होगा। न्यूनतम राशि घटाने व बढ़ाने के अधिकार संस्था के पास सुरक्षित हैं। इसके लिए कोई भी सदस्य/नोमिनी लाभ राशि के बारे में कोर्ट में कोई कानूनी दावा नहीं कर सकेगा। लाभार्थी को मिलने वाली धनराशि सहयोगियों के सहयोग/संख्या पर निर्भर होगी।
-
गलत खाते में ट्रांसफर: यदि गलती से धनराशि किसी अन्य व्यक्ति या नोमिनी के खाते में चली जाती है तो उचित साक्ष्य प्रस्तुत करने पर वह पुनः वापस की जायेगी तथा लाभार्थी को धनराशि प्राप्त करने से पूर्व निर्धारित फॉर्मेट पर जारी शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा।
-
सहयोग राशि न देने पर: यदि कोई सदस्य सदस्यता ग्रहण के बाद सहयोग राशि नहीं दे पाता है या बीच में सहयोग/रिन्यू की प्रक्रिया छोड़ देता है तो उसे पुनः रजिस्ट्रेशन कराकर सदस्यता लेनी होगी और वह किसी भी कानूनी दावे का हकदार नहीं होगा।
-
आत्महत्या के मामले में: यदि कोई NCT का सदस्य/नोमिनी आत्महत्या करता है तो ऐसा व्यक्ति NCT से लाभ राशि प्राप्त नहीं कर सकेगा।
-
अंतिम निर्णय: NCT की टीम के निर्णय के आधार पर सभी निर्णय लिये जायेंगे किन्तु अन्तिम निर्णय संस्था के अध्यक्ष के पास होगा। टीम के सभी सदस्यों को अध्यक्ष का निर्णय मानना होगा।